फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीआरपीएफ जवान के घर पर मनबढ़ों ने की फायरिंग

Thu, 05 Mar 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में बुधवार को होली के दिन सीआरपीएफ जवान के घर पर कुछ मनबढ़ों के गाली-गलौज व हवाई फायरिंग करने का आरोप है। उस समय घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि मनबढ़ों ने धमकी देते हुए बुलेट बाइक की चाभी भी साथ लेकर चले गए। मांगने पर जान-माल की धमकी दे रहे हैं। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


खुखुंदू क्षेत्र के सिसवार गांव निवासी भोलू यादव सीआरपीएफ के जवान है। घर पर उनके पिता रामायण यादव और छोटा भाई सोनू यादव रहते है। होली के दिन पिता-पुत्र गांव में किसी के घर घूमने गए थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज किया और हवाई फायरिंग कर दिया। जिससे परिवार की महिलाएं दहशत में आ गई। इतना ही नहीं मनबढ़ों ने बरामदे में रखी बुलेट बाइक की चाभी भी उठा ले गए। जब घर सोनू और उनके पिता पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद जब सोनू बाइक की चाभी मांगने गए तो फिर से मनबढ़ों ने गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित का कहना है कि परिवार की महिला घटना के दौरान का वीडियो बनाई है। इसमें स्पष्ट रूप से फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ रही है। पीड़ित बृहस्पतिवार को थाने पहुंच तहरीर दिया है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि फायरिंग का आरोप बेबुनियाद है। गाली-गलौज की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें