फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मैजिक चालक को मनबढ़ो ने पीटा गाड़ी में फल जमीन पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुबिखर गांव के पास टाटा मैजिक चालक का वाहन रोक कुछ मनबढ़ों ने उसकी पिटाई करते हुए गाड़ी से फल उतारकर नीचे फेंक दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने दहशत फैलाते हुए बचाव करने पहुंचे दो अन्य युवकों की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायती पत्र पर कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अनुआपार निवासी विकास कुमार टाटा मैजिक से देवरिया से फल लेकर गड़ेर जा रहा था। वह अभी सोनूघाट-बरहज मार्ग पर खुखुंदू क्षेत्र के सुबिखर गांव के पास पहुंचा था कि बाइक सवार आगे बाइक गिराकर उसकी गाड़ी रोक लिए। आरोप है कि इसके बाद बाइक सवारों ने अपने साथियों को बुलाकर चालक विकास और उसके साथ मौजूद एक अन्य की बेरहमी से पिटाई करते हुए गाड़ी में रखे फल को उतारकर फेंक दिया। पीड़ित ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोटिलों को अस्पताल भेजवाया। इसके बाद मामले की जांच-पड़ताल करने लगी। पीड़ित की शिकायती पत्र पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि चालक ने मारपीट और लूट की सूचना दी।
फिर मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल शुरू की गई। जिसमें आरोपियों द्वारा चालक की पिटाई कर गाड़ी से फल उतारकर सड़क पर फेंकने की पुष्टि हुई। उसके तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें