भाटपाररानी (देवरिया)। दुर्गा मंदिर रोड स्थित एक दुकान के पास शुक्रवार की दोपहर 50 वर्षीय अधेड़ सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सोहिला चौहान निवासी ग्राम पचनेरूआ थाना गुठनी जिला सीवान बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस को अधेड़ की जेब से संबलपुर से मैरवा का रेल टिकट मिला। परिजनों ने बताया कि वह संबलपुर से अप मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। पता नहीं कैसे यहां चले आए। थाना प्रभारी रामअवध राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद