देसही देवरिया। पिपरा दौलाकदम चौराहा पर सोमवार की देर शाम बाइक सवार ने पैदल राहगीर को ठोकर मार दी। इससे 55 वर्षीय जितेंद्र राव गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, महुआडीह थाना क्षेत्र के बालकुआं गांव निवासी जितेंद्र राव सोमवार को किसी काम से पिपरादौला कदम चौराहा पर गए थे। घर लौटते समय चौराहा पर ही बाइक सवार युवक ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे वह रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पास के सीएचसी ले गए। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। संवाद