खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नरौली खेम के महाराजपुर के रहने वाले 50 वर्षीय अधेड़ की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद बेटा, बहू और बेटियां बदहवास पड़ी है। उधर, मृतक का शुक्रवार को गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचेगा।
नरौली खेम के महाराजपुर गांव निवासी चंडी राजभर की बुधवार दोपहर में अचानक तबियत बिगड़ी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को चंडी ने दम तोड़ दिया।