फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 343 केंद्रों पर आज होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 343 केंद्रों पर आज होगा टीकाकरण
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि जनपद में मंगलवार को मेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 343 केंद्रा बनाए गए हैं। करीब 46 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। लोगों को ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। केंद्र पर आधार कार्ड व मोबाइल लेकर जाना होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले को 17 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो क्षेत्र में भ्रमण पर रहते हुए वैक्सीनेशन कार्य की मानीटरिंग करेंगे। साथ ही शाम को अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अभियान में ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों, नवयुवक मंगल दल के सदस्यों के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। केंद्रों पर शांति व्यवस्था के लिए सात सौ अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में वैक्सीन की 46 हजार आठ डोज उपलब्ध है। केंद्रों पर सुबह से शाम तक टीकाकरण कार्य किया जाएगा। केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों, मोहल्लों में जाकर वैक्सीनेशन को लेकर महिलाओं को जागरूक करेंगी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं टीकाकरण कराएं। कहा कि मेगा कोविड-19 वैक्सीनेेशन को सफल बनाने के लिए तहसील स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा बैठक की गई है। वैक्सीनेटर की संख्या बढ़ाई गई, शिक्षकों को वेरीफायर के लिए ट्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में अब तक छह लाख तीस हजार चार सौ सात लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसमें पांच लाख सोलह हजार दो सौ पैंतीस लोगों को प्रथम डोज दी जा चुकी है, जबकि एक लाख चौदह हजार एक सौ बहत्तर लोग द्वितीय डोज ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सतर्कता के साथ सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें