फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फुटबाॅल में मथुरा छापर ने फाइनल में बनाई जगह

Fri, 30 Jan 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत पकड़ीबाबू में चल रहे स्वर्गीय श्रीराम भरोसा दास जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को मथुरा छापर और तरकुलवा दूबे टोला के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मथुरा छापर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तरकुलवा दूबे टोला को 3-1 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मथुरा छापर की ओर से बिट्टू और अमजद अली ने बेहतरीन तालमेल के साथ तीन गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। वहीं तरकुलवा दूबे टोला की ओर से समीन ने एक गोल कर टीम को वापसी दिलाने का प्रयास किया, लेकिन मथुरा छापर की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उनकी कोशिशें सफल नहीं हो सकी।
मुख्य अतिथि राणा प्रताप सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल के मैदान से ही अनुशासन, नेतृत्व और देश को दिशा देने वाले खिलाड़ी निकलते हैं।
विज्ञापन

मैच के निर्णायक की भूमिका कमलेश राव एवं आशीष ने निभाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र राव, अनीश, मुन्ना राव, धर्मेन्द्र यादव, सत्यपाल यादव, ऋषिकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें