फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में मत्स्य पालकों का पंजीकरण शिविर कल

Fri, 30 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत जनपद के मछुआरों, नाविकों और मत्स्य पालन से जुड़े लाभार्थियों के लिए 31 जनवरी को विकासखंड बरहज सभागार में वृहद पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में एनएफडीपी पोर्टल पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि यह शिविर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मछली पालक, मछली विक्रेता, सहकारी समितियों के सदस्य और विभागीय योजनाओं के लाभार्थी पंजीकरण करा सकेंगे। लाभार्थी आधार कार्ड, बैंक पासबुक और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें