बाइक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
लार। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास सड़क पार करते समय बुधवार की शाम को एक व्यक्ति की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। रामनगर गांव निवासी जुगुल पटेल (59) शाम सात बजे गांव के चौराहे पर गए थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह बाइक की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर जब उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।