फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशु तस्करी रोकने में विफल रहने पर मझौलीराज के चौकी इंचार्ज निलंबित

Fri, 12 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज पुलिस चौकी के पास पशु तस्करी में लिप्त वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में एसपी संजीव सुमन ने मझौलीराज चौकी इंचार्ज रंजय कुमार को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह अभी नई तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली पुलिस ने देवरिया जिले के तीन व कुशीनगर के एक तस्कर को संदेह के आधार पर पकड़ा है, जिनसे पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। बिहार के कई तस्करों के ठिकानों की जानकारी भी मिली है। इसके बाद से पुलिस की एक टीम बिहार के सिवान और आसपास के इलाकों में भेजी गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मझौलीराज के चौबे टोला के रहने वाले सौरभ चतुर्वेदी (22) पुत्र स्व. संजय चतुर्वेदी अपने ही मोहल्ले के रहने वाले आशुतोष पांडेय (30) पुत्र रमेश पांडेय के साथ बुधवार की देर रात सलेमपुर जा रहे थे। अभी दोनों भंगड़ा भवानी मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ की मौत हो गई। वहीं आशुतोष की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोग आशुतोष को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना को गंभीरता से लेते एसपी संजीव सुमन ने मझौलीराज चौकी प्रभारी रंजय कुमार को निलंबित कर दिया। शुक्रवार को एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने सलेमपुर कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
इसके बाद भाटपार रानी और सलेमपुर सीओ सर्किल के सीओ मनोज कुमार, अंशुमान श्रीवास्तव व एसओ भटनी, खुखुंदू, लार, सलेमपुर, भाटपार रानी, बनकट, खामपार, श्रीरामपुर के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में सीमा क्षेत्रों में सघन चेकिंग, रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें