फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बढ़या हरदो-रेवली मार्ग होगा बंद

Fri, 12 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
ओवर वृज के निर्माण के चलते राम जानकी मार्ग से कट कर जाने वाले मार्ग को बंद करने की योजना
विज्ञापन
चनुकी। कुण्डौली से मेहरौना तक राम जानकी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इसके चलते बढ़या हरदो-रेवली मार्ग व इटहुरा बरडीहा लार मार्ग बंद होगा। रास्ता बंद होने से बढ़या से रेवली मार्ग व ईटहुरा होते बरडीहा लार तक जाने वाले लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग के फोरलेन का कार्य जोरों पर चल रहा है। बढ़या हरदो लार रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का कार्य प्रगति पर है।
रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर ओवरब्रिज बनने से राम जानकी मार्ग से बढ़या गांव से एक तरफ रेवली मार्ग तो दूसरे तरफ इटहुरा होते बरडीहा लार को जाती है। अब यह दोनों मार्ग बंद हो जाएगा।
दोनों रास्ता बंद होने की जानकारी होते ही भाजपा के पूर्व विधायक काली प्रसाद, ग्राम प्रधान विशुनपुरा, ऋषि मिश्र, कुंडावल के ग्राम प्रधान अविनाश यादव, तिलौली के सीजू शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अरबिंद पांडे, रामाज्ञा मिश्र, दीनदयाल, गुलाब, हरहंगी यादव, दशरथ, गोबिंद मिश्र, नागेन्द्र, गुड्डू आदि लोगों ने एनएचआई से मार्ग बंद न करने की मांग की है। इस संबंध में एनएच 227ए के प्रोजेक्ट मैनेजर सेना प्रसाद ने बताया कि किसी भी गांव का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें