फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेन बोर्ड जला, एक सप्ताह से पांच हजार आबादी प्यासी

Wed, 30 Sep 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- तरकुलवा ब्लॉक के हरैया गांव में जल जीवन मिशन की टंकी से आपूर्ति बंद, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन

तरकुलवा। ब्लॉक के हरैया गांव में जल जीवन मिशन की पानी टंकी से एक सप्ताह से आपूर्ति ठप है। 17 सितंबर को टंकी का मेन बोर्ड जलने के बाद अब तक उसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। पानी की सप्लाई बंद होने से करीब पांच हजार की आबादी के सामने साफ पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं।
ग्राम सचिवालय के पास बनी इस टंकी से हरैया, खरहरिया और उत्तर टोला समेत कई मजरों में जलापूर्ति होती है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को टंकी संचालन के लिए लगा मेन बोर्ड अचानक जल गया। इसके बाद से घरों में पानी पहुंचना बंद है। लोग या तो महंगे दाम पर पानी खरीद रहे हैं या हैंडपंप के दूषित पानी से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान अशोक यादव, सतीश शर्मा, शंभू यादव, जितेंद्र सिंह, तेज प्रताप यादव, सोनलाल प्रजापति, सुभावती देवी, भोला सिंह और अमित प्रसाद ने बताया कि समस्या की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी गई लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द खराबी दूर कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ऑपरेटर हरेंद्र चौरसिया ने बताया कि मेन बोर्ड जलने के कारण आपूर्ति बंद है। इधर, जल निगम के जेई कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मेन बोर्ड ठीक कराकर जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें