फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रों-नौजवानों की राजनीति में भूमिका महत्वपूर्ण

Wed, 30 Sep 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामपुर कारखाना क्षेत्र के शाहपुर में हुई छात्र-नौजवान जागरूकता गोष्ठी
विज्ञापन

देवरिया। समाजवादी छात्र सभा ने मंगलवार को रामपुर कारखाना क्षेत्र के शाहपुर में छात्र-नौजवान जागरूकता गोष्ठी आयोजित किया। इसमें वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं एवं नौजवानों की भूमिका विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी विनोद यादव ने कहा कि वर्तमान राजनीति में छात्राओं और नौजवानों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर छात्रसंघ चुनाव कराया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं और नौजवानों को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने भाजपा सरकार पर छात्रों और नौजवानों के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को शिक्षा और राजनीति की मुख्यधारा से दूर करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी को लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम, छात्र सभा के प्रदेश सचिव देवेंद्र यादव, सूरज यादव, विकास, मुराद अहमद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें