फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ता की माैत मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू

Thu, 16 Apr 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बृहस्पतिवार को डीएम दिव्या मित्तल ने एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह मौत के मामले कीमजिस्ट्रेटियल जांच शुरू की। इस दौरान गांव में आने-जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया था।
इसके लिए छह थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई थी। ग्राम सचिवालय के बंद कमरे में अधिकारियों ने घंटों एक-एक कर गांव के महिला-पुरुषों से पूछताछ की। जांच के दौरान कमरे में मोबाइल फोन और किसी अन्य के प्रवेश पर रोक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे बेलडॉड़, बारा दीक्षित सहित लक्ष्मीपुर में जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस वालों का पहरा बैठा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर लोगों में खलबली मच गई। मजिस्ट्रेटियल जांच की जानकारी होने पर लोगों ने राहत महसूस की। एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह ने अधिकारियों के साथ जांच शुरू की। सुरक्षा इंतजाम को लेकर ग्राम सचिवालय के अलावा जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। अधिकारियों ने एक-एक कर महिला-पुरुषों का बयान दर्ज किया। जबकि सचिव, लेखपाल, कानूनगो सहित अन्य अधिकारियों से पूछताछ की बात सामने आ रही है। देर शाम तक गांव में जांच चलती रही।
बता दें कि लक्ष्मीपुर गांव में चकनाली पर सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था। तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें