फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : 10 से प्रयागराज तक चलेंगी 72 बसें

Fri, 02 Jan 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बस स्टैंड में खड़ी बसें, फोटो संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
देवरिया। माघ मेले में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। 10 जनवरी से प्रयागराज के लिए देवरिया से 72 बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



माघ मेले की शुरुआत चार जनवरी से होने जा रही है। यह एक फरवरी तक चलेगा। इसको देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की व्यवस्था कर ली है। जिले से 72 बसें मेले के लिए जाएंगी। इसमें से आठ बसें शटल सेवा में प्रयागराज के अंदर काम करेंगी। बाकी की 64 बसें देवरिया से प्रयागराज और प्रयागराज से देवरिया रूट पर माघ महीने में संचालित होंगी। यह सेवा 10 जनवरी से शुरू होगी। तब तक प्रयागराज की नियमित बस सेवा से लोग जाएंगे।


माघ में कल्पवास करते हैं श्रद्धालु
माघ मेले में लोग कल्पवास के लिए प्रयागराज जाते हैं और एक महीना वहीं बिताते हैं। कुछ लोग मकर संक्रांति स्नान से लेकर अमावस्या या वसंत पंचमी तक मेले में निवास करते हैं। वहीं अधिकांश लोग प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति, अमावस्या में स्नान करने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें