फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व संध्या पर मनाई गई भगवान धन्वंतरि की जयंती

Sat, 18 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। आरोग्य भारती के कैंप कार्यालय सिंगही में शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन कर भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

आरोग्य भारती के गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय आज ही के दिन अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे उन्होंने चिकित्सा का ज्ञान पृथ्वी वासियों को दिया। पुराणों के अनुसार, भगवान धन्वंतरि विष्णु भगवान के अवतार माने जाते हैं। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक डॉ. उपेंद्र कुमार गिरी, पंकज कुमार चतुर्वेदी, डॉ. जनार्दन, अंजली, दुर्गेश नाथ तिवारी, डॉ. बीएल विश्वकर्मा, अंजली कुमारी, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें