कॉस्मेटिक सामान की दुकान में लगी आग, बीस लाख रुपये का नुकसान
तरकुलवा। स्थानीय कस्बे में स्थित कॉस्मेटिक सामान की दुकान में सोमवार की रात आग लग गई। दुकान से लपटें उठतीं देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुकान में रखा करीब बीस लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के सिरसिया गोठा निवासी संतोष जायसवाल ने कस्बे में ही कास्मेटिक सामान की दुकान खोल रखी है। रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। इसी बीच करीब 10 बजे दुकान में आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख लोगों मौके पर पहुंच गए और मोबाइल फोन के जरिए दुकानदार संतोष को जानकारी दी। वह बदहवाश हुए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लोगों के साथ जुट गए। पर आग पर काबू पाने के पहले ही दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार, फर्नीचर, कॉस्मेटिक सामान, इन्वर्टर, स्टेबलाइजर, बैट्री सहित करीब बीस लाख रुपए का समान जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।