पीएम आवास योजना के लाभार्थियों में एलईडी बल्ब वितरित
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों सरकारी योजनाओं के बारे में बताया और उन्हें मुक्त एलईडी बल्ब का वितरण किया।
नगर मंडल ने रामगुलाम टोला के भर टोली में नगर अध्यक्ष संजय पांडेय के बल्ब का वितरण किया गया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थियों लीलावती देवी, कलावती देवी, बिंदू देवी, किसमती देवी, इशरावती देवी, हंसराज राजभर, प्रमोद राजभर, दिनेश, रामकरन, विंदा राजभर आदि से योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव गरीब किसान नौजवान सभी के उत्थान का काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अब तक देश मे 58 लाख पक्के मकानों का निर्माण कार्य पूरा कराया जा चुका है। इस दौरान संयोजक अखिलेश मिश्रा, राजेंद्र मल्ल, अंबिकेश पांडेय, रमेश वर्मा, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, सुनील निषाद, जितेंद्र जायसवाल बंटी, दिनेश गुप्ता, गोविंद चौरसिया, अमित मिश्रा, नितेश सिंह, अतुल पासवान, मन्ना सिंह, बजरंगी मणि, धनजी वर्मा, बृजेश गुप्ता, मिथिलेश मिश्रा, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
बहोरवा गांव में 10 लाभार्थियों को एलईडी बल्ब देकर जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम उजाला योजना केन्द्र की मोदी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना में से एक है, जिसमें केंद्र एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है। खेती किसानी के लिए 18 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है, किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को एक मदद मिल रही है। इस मौके पर राजेश मिश्रा, सीपी सिंह, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह, ग्राम प्रधान सुशील यादव, विपिन यादव, मार्कंडेय तिवारी आदि मौजूद रहे।