देवरिया। सदर तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने कहाकि तहसीलदार की कार्यशैली ठीक नहीं है। एसडीएम सदर इसको नजर अंदाज कर रही हैं। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी, अजय कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार शाही, राघव पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, शुभम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद