फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक ने मंत्री बन थानेदार और दरोगा को धमकाया

Wed, 27 Aug 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। क्षेत्र में एक युवक ने सोमवार को खुद को मंत्री बताकर थानेदार और उपनिरीक्षक को फोन पर धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आरोपी ने न सिर्फ थानेदार को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, बल्कि उपनिरीक्षक अभ्रदता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को थानेदार मृत्युंजय राय कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे थाने के सीयूजी नंबर पर एक युवक ने फोन किया।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने खुद को मंत्री के रूप में परिचय दिया और पचरुखिया गांव के भूमि विवाद का हवाला देते हुए कहा कि दूसरे पक्ष का भी केस दर्ज कर लो। थानेदार ने जब तर्कसंगत कार्रवाई की बात कही तो फोन करने वाला भड़क गया और धमकाने लगा। उसने कहा कि अगर केस दर्ज नहीं किया तो तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा।
थानेदार मृत्युंजय राय को जल्द ही अंदाजा हो गया कि फोन करने वाला कोई मंत्री नहीं, बल्किपहचान छिपाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच आरोपी ने उपनिरीक्षक शुभम सिंह को भी फोन कर अपशब्द कहे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू की। जांच में आरोपी की पहचान पचरुखिया गांव निवासी राम विश्वास निषाद के रूप में हुई। कॉल डिटेल में उसकी लोकेशन बाराबंकी में मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें