फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला अधिवक्ता के खिलाफ नारेबाजी करने वालों का वकीलों ने किया विरोध

Sat, 14 Nov 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर तहसील में नारेबाजी कर रहे लोगों से हो रही नोक झोक
विज्ञापन
रुद्रपुर। तहसील परिसर में शुक्रवार को पहुंचे एक गांव के कुछ लोगों ने एक महिला अधिवक्ता के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर अन्य वकील भड़क गए। उन्होंने एसडीएम से विरोध जताया।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस के पहुंचने पर नारेबाजी कर रहे लोग हट गए। बार संघ ने तहसील में नारेबाजी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
कोरवा गांव निवासी वीना शर्मा तहसील में अधिवक्ता हैं। एक सप्ताह पूर्व महिला वकील की शिकायती पत्र पर पुलिस ने गांव के 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके विरोध में गांव वाले तहसील पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर अन्य वकीलों ने विरोध जताया। वकीलों और नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। वकीलों ने कहा कि बिना प्रशासन की अनुमति के लोग तहसील में आकर नारेबाजी करने लगे।
इससे काम काज प्रभावित हुआ। इस बावत एसडीएम राजकुमार गुप्त ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें