देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के आम सभा की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें वाराणसी की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने रोष जताया। इसके साथ ही तहसील में विगत एक माह से चल रहे धरना-प्रदर्शन को और तेज कर दिया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि वाराणसी में पुलिस की लाठीचार्ज से कई अधिवक्ता घायल हुए हैं। वकीलों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। बैठक में मनोज कुमार मिश्रा, ज्ञानेश्वर मिश्र, जयप्रकाश मिश्र, बृजबांके तिवारी, अजय कुमार द्विवेदी, विष्णु,अजय, समसुद्दीन आदि मौजूद रहे।