मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत
सलेमपुर। दक्षिणी रेलवे क्रासिंग के समीप ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिवार में कोहराम मच गया।
नगर के हरैया वार्ड निवासी व्यास मद्धेशिया के बेटे बाजार में ठेला लगाते हैं। शनिवार दोपहर व्यास की पत्नी उदा देवी (40) उनको खाना देने गई थी। खाना देन के बाद लौटते समय ओवरब्रिज के नीचे रेल लाइन पार कर रही थी। इसी बीच मऊ की तरफ से मालगाड़ी आ गई। महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। जीआरपी एसओ कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि एक महिला की मालगाड़ी से कट कर मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।