फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत
विज्ञापन

प्रतापपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मैरवा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात बाइक की चपेट से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोरखपुर मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी बृजेश राजभर (32) पुत्र हरिहर राजभर अपने पिता की दवा लेने के लिए पैदल बासोपट्टी गए थे। लौटते समय पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई बाइक की चपेट में आने से बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। आसपास के लोग बृजेश को चित्रसेन बनकटा में निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से मैरवा अस्पताल भेज दिया गया। मैरवा अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान बृजेश की मौत हो गई। बाद में शव को घर लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नी कमलावती, दो लड़कियां महिमा (8), प्रीति (6) तथा दो लड़के करन (4), क्रेंट (18माह) है। बृजेश परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के पिता हरिहर भी मनरेगा योजना में मजदूरी करते हैं। बृजेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें