फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अच्छा कार्य करने वालों को सीडीओ ने किया सम्मानित

Tue, 10 Feb 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को रामपुर कारखाना ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ई-केवाईसी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सचिव जयप्रकाश यादव, अजय गुप्ता, धर्मावती देवी, संजय सिंह तथा रोजगार सेवक संतोष यादव, विजय यादव, राहुल आर्या, मुमताज अहमद, राम प्रसाद, अमन कुमार, ईमा खातून, सुमन देवी, सीमा देवी, महेंद्र यादव, सूर्यप्रकाश यादव और वृद्धिचंद प्रजापति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यालय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई और भवनों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। लेखाकार पटल से संबंधित टेंडर, आवास और क्षेत्र पंचायत से जुड़ी पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। साथ ही मनरेगा और स्थापना पटल की आलमारियों, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं तथा नामिनी प्रपत्रों की भी जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें