सलेमपुर। मंदिर से घर जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बुधवार को टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। संतुष्टि के लिए परिवार लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में शामिल में शामिल स्कॉर्पियो पुलिस के कब्जे में है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक भगड़ा भवानी निवासी हीरालाल यादव (60) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सुबह वह भगड़ा भवानी मंदिर से घर के लिए जा रहे थे। इसी बीच सलेमपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना पर पहुंचे एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। संवाद