फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की मौत

Mon, 30 Jun 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक मजदूर की मौत हो गई। उसका शव घर में ही पड़ा रहा। मौत की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसर, ठाकुर मंदिर वार्ड निवासी मोहन राजभर (35) मजदूर था। आसपास के लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते वह हमेशा परेशान रहता था। रविवार की देर रात वह कहीं से भोजन कर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया।
काफी देर तक जब उसकी कोई आहट नहीं मिली तो परिवार वालों ने उसे जगाने का कोशिश की। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर रामपुर कारखाना थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें