फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कृष्णा ने राहुल को दी पटकनी

Fri, 24 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। गोवर्धन पूजा मेले हुए दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। कृष्णा ने राहुल को तो बजरंग ने महिपाल को पटकनी दी।कुश्ती के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मवीर गुप्ता ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती की शुरुआत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मलघोट विरैचा में हर वर्ष गोवर्धन पूजा के अवसर पर भव्य मेला लगता है। मेले में दंगल का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी दर्जनों जोड़ी पहलवानों ने कुश्ती में जोर आजमाइश किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिलना चाहिए। यही पहलवान अपने देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल दिलाने का काम करेंगे।
दंगल में राहुल ने सचिन को हराया इस कुश्ती का लुत्फ दर्शकों ने खूब उठाया। अरविंद पहलवान मईल को अनूप बदलगंज ने धोबिया पाठ दांव से पटखनी दी। वही हरिकेश देवरिया ने सहदेव कुशीनगर को हरा दिया। इस तरह दर्जनों जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। इस दौरान रणजीत सिंह मुन्ना, विनय तिवारी, अच्छैलाल मद्धेशिया, विनोद तिवारी, अच्छयवर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें