बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र में अलग अलग जगहों से पुलिस ने अवैध शराब बरामद करने के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को बनकटा रेलवे स्टेशन के समीप से पुलिस ने बिहार के जीरादेई के ठेपहा बारी टोला गांव निवासी नीरज कुमार को 60 शीशी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं बृहस्पतिवार को सुन्दरपार महुअवा तिराहे के समीप से सिवान के एमएच नगर निवासी लालबहादुर को 42 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक अन्य मामले में डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस के शौचालय के पास लावारिस पड़े पिट्ठू बैग से आरपीएफ ने 33 बोतल शराब बरामद किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।