फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कोरोनारोधी टीकाकरण में जनपद प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा कोरोनारोधी टीकाकरण में जनपद प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष 129.50 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अक्तूबर माह के प्रथम दिन आयोजित मेगा कोरोनारोधी टीकाकरण में लक्ष्य के सापेक्ष 129.50 प्रतिशत टीकाकरण करने पर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले दूसरा और तीसरा स्थान मिला था।
कोरोना से बचाव के लिए डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रयास रंग लाया है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोविड टीकाकरण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। शुक्रवार को आयोजित मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप में जनपद के लिए प्रदेश से 47600 का लक्ष्य मिला था। जबकि 61644 लोगों का टीकाकरण हुआ और जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में शुक्रवार को आयोजित मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप में 375 केंद्रों पर टीका लगाया गया। बारिश के बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अयोध्या दूसरा, शाहजहांपुर तीसरा, झांसी चौथे तथा गौतमबुद्ध नगर को पांचवां स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

3022 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
देवरिया। जिले में शनिवार को बारिश के चलते वैक्सीनेशन का कार्य प्रभावित हुआ। जिले के 48 केंद्रों पर लक्ष्य 5460 के सापेक्ष 3022 लोगों का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें