फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दुकानदार का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के नंबर प्लेट की सफेद रंग का बताया जा रहा वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज(देवरिया)। क्षेत्र के महेन के कुसम्हा चौराहा स्थित लबकनी बासु निवासी और पशु आहार विक्रेता अरुण राय (38) पुत्र हरिहर राय का स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पत्नी की सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
रविवार सुबह 11 बजे कुसम्हा चौराहे से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अरुण राय का अपहरण कर लिया। जानकारी होने पर चौराहे पर दवा लेने आई पत्नी सरिता देवी ने पुलिस को फोन कर पति के अपहरण की सूचना दी, उन्होंने पुलिस को बताया कि राजस्थान के नंबर प्लेट वाली सफेद रंग की स्कॉर्पियो में करीब छह की संख्या में बदमाश आए थे। अरुण की उनसे कहासुनी के बाद हाथापाई हुई और वह लोग अपने साथ उठा ले गए। सूचना पर पिता हरिहर राय, मां मिथिलेश बदहवास हो गईं। अरुण के अपहरण की जानकारी होने पर भाई अजय और मोहल्ले के कुछ लोग उसकी तलाश में निकले हैं। इस संबंध में मदनपुर इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले खोली थी दुकान
लबकनी बासु गांव निवासी हरिहर राय के बड़े पुत्र अरुण उर्फ भोलू ने पिछले 10 दिनों से मदनपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा चौराहे पर अपने मकान में पशु आहार की दुकान खोल रखा है। लोगों का कहना है कि पूर्व में वह मुंबई में रहते थे। कोरोना काल से वह गांव आ गए हैं। अरुण राय के अपहरण को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस को अलर्ट करते हुए बरांव-रुद्रपुर से गोरखपुर के रास्तों पर नाकाबंदी कर दिया गया है। पुलिस निशानदेही के आधार पर बहसुआं स्थित स्वर्ण व्यवसायी के दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें