फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान की फसलों में बढ़ रहा खैरा रोग, पैदावार भी हो सकता है प्रभावित

Sun, 28 Sep 2025 08:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पौधे हो रहे कमजोर, बालियां भी हो रहीं प्रभावित, किसान परेशान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। तेज धूप की वजह से धान की फसलों में खैरा रोग का प्रकोप बढ़ गया है। इससे किसान चिंतित हैं। इस समय खेतों में अब बालियां निकलनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में फसल की पैदावार भी प्रभावित हो सकती है।

क्षेत्र में धान की फसलों में इस समय खैरा रोग का प्रकोप बढ़ गया है। इससे धान की पत्तियां लाल हो जा रही हैं। जड़ से लेकर ऊपर तक पत्तियां सड़ कर नीचे गिर रही है। पत्तियां धब्बेदार हो गई हैं। इस समय धान अब फूट रहा है, बालियां निकल रही हैं। ऐसे में रोग से ग्रसित धान के पौधों की बढ़वार थम सी गई है और उनकी जड़ें भी कमजोर हो गई हैं। इनमें निकलने वाली बालियों में दाना ठीक से नहीं पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हेतिमपुर के बंका, नौतन हथियागढ़ के सत्येंद्र कुमार, जिगनी के रामबहाल सिंह, पिपरा मदन गोपाल के बैरिस्टर सिंह, महुआडीह के सतीश, लालजी, विशुनपुर के हरिकेश यादव आदि किसानों का कहना है कि खेतों में खैरा रोग से फसलें प्रभावित हो गई हैं। छिड़काव करने पर भी सुधार नहीं हो रहा।
विज्ञापन






कड़ी धूप की वजह से धान के पौधे मिट्टी से अपनी आवश्यकता के अनुसार जिंक नहीं ले पाते। इसकी वजह से खैरा रोग लगता है। इससे फसल की बढ़वार रुक जाती है। पौधों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं। खैरा रोग की रोकथाम के लिए दवा के प्रयोग का सही समय अब निकल चुका है। किसानों को इस पर ध्यान देकर थोड़ा पहले ही छिड़काव कर देना चाहिए। रोग से फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पत्तियां लाल होने से बालियां भी प्रभावित होती हैं।

ओंकार नाथ दुबे, पूर्व कृषि सलाहकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें