फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वच्छता पर दिया जोर

Sun, 28 Sep 2025 08:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला में प्रधानों और पंचायत सहायकों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। ब्लाॅक सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीडीओ विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रधानों और पंचायत सहायकों ने भाग लिया। बीडीओ ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने ग्राम प्रधानों और पंचायत सहायकों को आस पास के झाड़ झंखाड़ और घास को साफ करने के लिए बेलचा, फरसा, तगाड़ी, खुरपी और हंसिया जैसे उपकरण रखने, जल जमाव रोकने के लिए उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी के उपयोग की सलाह दी। कार्यशाला में स्वच्छता और संचारी रोगों की रोक थाम के लिए जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह टिंकू ने ग्राम वासियों को बीमारियों से बचाने के लिए सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। इस दौरान एडीओ पंचायत अनिल कुमार चौबे, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विपिन शर्मा,एच आई जितेंद्र मिश्रा, डीपीएम रामकेश यादव, बीएमसी आनंद गुप्ता, प्रधान राजेश यादव, पंचायत सहायक राधा जयसवाल, अर्चना यादव, अनुराधा यादव,स्निधा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें