फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ को मनेगा खाद्यान्न वितरण महा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ को मनेगा खाद्यान्न वितरण महा महोत्सव
विज्ञापन

सुबह छह से रात नौ बजे तक खुली रहेगी राशन की दुकान
एक दिन में 70 प्रतिशत कार्डधारकों को राशन बांटने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/सलेमपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नौ दिसंबर को निशुल्क राशन वितरण का महा महोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को वितरण महोत्सव की संभावित तिथि नौ दिसंबर को लेकर रुद्रपुर और सलेमपुर तहसील के कोटेदारों और नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। इस अवसर पर डीएसओ और एसडीएम की मौजूदगी में खाद्यान वितरण का रिकॉर्ड बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
रुद्रपुर में डीएसओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस दिन प्रदेश भर में सभी कार्डधारकों को निशुल्क राशन, तेल, दाल और नमक का पैकेट वितरित किया जाएगा। यह योजना दिसंबर से मार्च तक चलनी है। अंत्योदय योजना के कार्ड पर कुल 35 किलो खाद्यान्न, जिसमें 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल रहेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के प्रत्येक यूनिट पर पांच किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल के हिसाब से निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके साथ नेफड की ओर से कार्डधारक को एक किलो आयोडाइज्ड नमक, दाल या चना का पैकेट और सरसों या रिफाइंड खाद्यान्न तेल का पैकेट निशुल्क वितरित किया जाएगा। वितरण दिवस पर नोडल अधिकारी वितरण की समीक्षा कर रिपोर्ट देंगे। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि पूर्व वितरण महोत्सव में देवरिया जिले ने रिकॉर्ड वितरण कर प्रदेश में पहला स्थान अर्जित किया था। आगामी वितरण महोत्सव पर 75 प्रतिशत वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उस दिन सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक राशन की दुकानें खुली रहेंगी। वितरण व्यवस्था में लापरवाही करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वितरण के दौरान दुकानों का निगरानी टीम निरीक्षण करेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फणीश्वर त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक अभय नारायण, विजय राय, सुुुशील त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, राजन सिंह, रामकुमार सिंह, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर कार्यालय के अनुसार तहसील सभागार में कोटेदारों की बैठक खाद्यान्न महाअभियान की सफलता पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित किया। कहा कि सभी कोटेदार नौ दिसंबर से पहले एसएमआई गोदाम से खाद्यान्न का उठान कर लें। कोटेदारों ने पल्लेदारी व ढुलाई का खर्च भुगतान करने के साथ ही गोदाम से राशन तौल कर दिए जाने की मांग की। बैठक के दौरान सभागार में जगह कम पड़ गई। कोटेदार सभागार के बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें