फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास से खुलेगी उद्यमिता की राह : डीएम

Thu, 20 Jun 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कौशल विकास से जुड़ीं योजनाओं को शासन की मंशा के अनुरूप धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। कहा कि कौशल विकास से ही उद्यमिता की राह खुलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष जनपद के 300 कृषक उद्यमियों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजिटेबल रिसर्च, वाराणसी में सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भेजा जाएगा। उक्त प्रशिक्षण निशुल्क होगा। प्रशिक्षणार्थियों को मात्र आने-जाने का खर्च वहन करना होगा। उद्यान विभाग प्रगतिशील कृषकों को चिह्नित कर सूची तैयार करेगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार वाराणसी स्थित आईआरआरआई के रीजनल सेंटर में चावल उत्पादन की उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए 30 प्रतिभागियों को जनपद से भेजा जाएगा। इन किसानों को 5 से 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कृषि विभाग इसकी सूची तैयार करेगा।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एनएफसी पोर्टल पर जनपद में स्थापित छोटे-बड़े सभी औद्योगिक इकाइयों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाए। पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों में अधिक से अधिक पदों का सृजन किया जाए और सृजित पदों के सापेक्ष जनपद की युवाओं को अप्रेंटिसशिप योजना का लाभ दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सीधे प्रशिक्षण प्रदाताओं को लक्ष्य का आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के समस्त राजकीय व निजी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी कॉलेज, महाविद्यालय, आदि के लक्ष्य आवंटन के लिए ससमय आवेदन कर लिया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत वर्तमान में 18 विधाओं के पारंपरिक शिल्पकारों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। बैठक में सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, उपयुक्त उद्योग खुशबू सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शोभनाथ, ईओ अंकिता शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें