फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कानपुर और देवरिया छात्रावास ने जीते अपने लीग मुकाबले, बनाई बढ़त

Fri, 14 Feb 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता कानपुर का ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे ओपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में देवरिया छात्रावास ने बेहद रोमांचक मुकाबले में फतेहपुर छात्रावास को नौ रन से व दूसरे में कानपुर छात्रावास ने मऊ टीम को एकतरफा मुकाबले में 96 रन से हराकर दो अंकों की बढ़त बनाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह में पहला मैच फतेहपुर छात्रावास और देवरिया छात्रावास के मध्य हुआ। देवरिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए, जिसमें अनूप यादव ने पांच चौके और छह छक्के की मदद से 35 गेंद पर 64, आकाश गुप्ता 38 व साहिल मिश्रा और अश्मित पटेल ने क्रमशः 12-12 रन बनाए। विपक्षी टीम से गेंदबाजी करते हुए विशाल कुमार ने दो तथा राहुल विश्वकर्मा एवं लव सोनकर ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में उतरी फतेहपुर हाॅस्टल की टीम 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी। इसमें युवी सिंह ने नाबाद 72, उनैज ने 42 तथा सौरभ पटेल ने 19 रन का योगदान दिया। देवरिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अश्मित पटेल ने दो और आकाश गुप्ता एवं विपिन यादव ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच देवरिया छात्रावास के अनूप यादव को चुना गया।
दूसरा लीग मैच ग्रीन पार्क कानपुर हॉस्टल और मऊ जनपद के बीच हुआ। इसमें ग्रीन पार्क हॉस्टल कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसमें तरुण समाधिया ने 57, मोहम्मद साजिद ने 52, हर्षवर्धन व तनिष्क राठौर ने क्रमशः 38-38 और देवेंद्र प्रजापति ने 15 रन का योगदान दिया। मऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए की निलेश राजभर व भूपेंद्र नाथ ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ की टीम 103 रन पर ही ऑलआउट हो गई। राजकुमार यादव ने 23 तथा दीपक कुमार ने 14 रन का योगदान दिया। इनके अलावा अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कानपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीरज कुमार एवं मयंक पाल ने क्रमशः तीन-तीन, तौफीक खान ने दो व राघव एवं तरुण ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच कानपुर हाॅस्टल के तरुण समाधिया को चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने किया खिलाड़ियों को प्रेरित
इसके पूर्व मुख्य अतिथि अवधेश निगम उपजिलाधिकारी न्यायिक सलेमपुर व देवरिया ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव व क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव ने उनका स्वागत किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल में बहुत संभावनाएं हैं और आप को अभी बहुत आगे जाना है। देश आपका इंतजार कर रहा है। इस अवसर प्रशिक्षक गिरीश चंद्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, विजय कुमार पाल, सौरभ यादव, प्रवीन कुमार आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें