फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अजीत हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Fri, 14 Feb 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित अजीत सिंह उर्फ जड़ी हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। जांच में पुलिस ने हत्याकांड के एक नामजद आरोपी राजेश सिंह उर्फ पिंटू पुत्र मोरध्वज सिंह को घटना में शामिल नहीं होने की बात करते हुए उनकी नामजदगी को गलत बताया है। वहीं हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी शूटर राजू चौरसिया, अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा के विरुद्ध 103(1), 61(2) (अ) बीएनएस व आर्म्स एक्ट का तथा प्रदीप मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया उर्फ टमाटर, पंकज जायसवाल, राकेश कुशवाहा को 103(1), 61(2) (अ) के तहत अपराध में शामिल होने की बात कही है। पुलिस ने कहा है कि घटना के आरोपी प्रमोद कुमार सिंह, सोहन माली एवं अंकित गोड़ घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद अन्य अज्ञात अभियुक्तों का नाम सामने आ सकता है। बता दें कि प्रतापछापर गांव के प्रधान व शराब माफिया अजीत सिंह उर्फ जड़ी की दीवाली की रात सोहनपुर बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों शूटर राजू चौरसिया एवं अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा सांठ गांठ करके फर्जी नाम पते के आधार पर बिहार में शराब के साथ गिरफ्तार हो गए और वर्तमान में हाजीपुर जेल में हैं।
विज्ञापन

वहीं जांच में सोहनपुर गांव के निवासी अंकित गोड़, राकेश कुशवाहा तथा बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव निवासी सोहन माली के घटना में शामिल होने की बात कही है।इ स संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तीन अभियुक्तों के खिलाफ एनबीडब्लू जारी कर पच्चीस पच्चीस हजार इनाम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें