कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी देते।
मईल। शुक्रवार की रात महर्षि देवरहा बाबा आश्रम क्लब की ओर से नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का उद्धघाटन मैच लखना व मईल के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में हाॅफ टाइम तक दोनों टीमें बराबर पर रहीं। खेल के अंतिम समय में लखना की टीम ने मईल की टीम को पांच अंकों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
लखना की टीम ने 36 अंक तो मईल की टीम ने 31 अंक बनाए। लखना के विपिन को मैन ऑफ द मैच तो मईल के विशाल को राइडर का खिताब मिला। मैच की शुरुआत श्यामू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान श्यामू यादव, वृजेश कुशवाहा, रामप्यारे भगत, पप्पू चौधरी, रामसरीखा यादव, अंकित यादव, आकाश कुशवाहा, प्रमोद चौधरी मुन्ना कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद