फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान बाइक मिस्त्री नदी में कूदा

विज्ञापन
नदी में कूदने के बाद पुल खड़ी बाइक और भीड़ - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
कर्ज से परेशान बाइक मिस्त्री नदी में कूदा
विज्ञापन

पुलिस गोताखोरों की मदद से करा रही तलाश, कूदने से पहले फोन से घर पर दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी।
रामलक्षन(देवरिया)। कर्ज से परेशान लक्ष्मीपुर निवासी बाइक मिस्त्री सोमवार सुबह नदी में कूद गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका नदी में पता नहीं चला। मिस्त्री बेटियों की शादी के लिए कर्ज से परेशान बताया जा रहा है। वह गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र बोहाबार पुल से गोर्रा नदी में कूद गया। नदी में कूदने से पहले घर वालों को फोन करके बताया कि वह नदी में कूदने जा रहा है और बाइक पुल पर खड़ी है, घर लेते जाना।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर गांव के रंजन विश्वकर्मा (46) रामलक्षन चौराहे पर वर्षों से बाइक मरम्मत का कार्य करते थे। बीते तीन साल में उन्होंने अपने दो बेटियों और एक बेटे की शादी की। परिजनों के अनुसार बेटियों की शादी में लिए कर्ज से वह परेशान थे। जिसको लेकर परिवार में भी तनाव बना रहता था। सोमवार की सुबह रंजन विश्वकर्मा बाइक लेकर घर से निकले और बोहाबार पुल पर पहुंचे। घर वालों को मोबाइल पर कॉल कर बताया कि वह नदी में कूदने जा रहा है, बाइक पुल पर खड़ी है, लेकर घर चले जाना। जिसके बाद बात बंद हो गई। घर वाले दोबारा फोन करने लगे तो फोन पुल पर एक राहगीर ने उठाया और बताया कि वह नदी में कूद गए हैं। तब घर वाले बोहाबार पुल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर नदी में कूदे शख्स की तलाश में जुट गए। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पत्नी बिंद्रावती ने बताया कि कर्ज की समस्या को लेकर उनके पति कुछ दिनों से बहुत परेशान थे। बेटा अनूप दिल्ली में एक प्राईवेट कंपनी में काम करता है। घटनास्थल पर विवाहित बेटियां अंजू और सन्नी का रो-रो कर बेहाल हैं।

रंजन विश्वकर्मा - फोटो : DEORIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें