बरहज। स्थानीय गौरा वार्ड में मंगलवार को जय मां काली क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेले गए फाइनल मैच में जयनगर ने पचौहां को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जयनगर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाया। इसमें शुभम 18, धनंजय सिंह 12 और आशु ने आठ रनों का योगदान दिया। पचौहां की तरफ से कैफी ने तीन, नितेश और सूरज ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाबी पारी में पचौहां की टीम 26 रन बनाकर आउट हो गई।
पचौहां की तरफ से कैफी 12 रन ही कुछ प्रतिरोध कर सके। जयनगर के गेंदबाज धनंजय सिंह ने तीन, सत्यम और शुभम ने दो-दो विकेट लिया। धनंजय सिंह को मैन ऑफ द मैच और सीरिज घोषित किया गया। मैच में अंपायर अर्जुन, अंशुमान सिंह, स्कोरर मोहित यादव और आंखों देखी अमरेंद्र यादव ने सुनाया। मौके पर डॉ. अजय मिश्र, धर्मवीर सिंह, अभयानंद तिवारी, विवेक वर्मा, बड़े तिवारी, संतोष और निकेश मौजूद रहे।