रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने युवती के भाई की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती की मां ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत पत्र में बताया कि एक युवक उसकी बेटी को भगा ले जाने और छेड़खानी की बात कह रहा था। उसके बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बेटे की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी इंद्रेश निषाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद