फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम कर्मियों ने धरना दिया
विज्ञापन

पंचायती राज व नगर निकाय में समायोजन का विरोध किया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बकाया वेतन पेंशन भुगतान समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर जल निगम कर्मियों ने मंगलवार को भुजौली कॉलोनी स्थित एक्सईएन कार्यालय में धरना दिया। कर्मियों ने 5327 नियमित फील्ड कर्मचारियों का पंचायतीराज विभाग व नगर निकाय में समायोजन का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन लखनऊ के आह्वान पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शंभूनाथ पांडेय ने कहा कि अगर 22 मार्च तक हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 23 से 25 मार्च तक प्रधान कार्यालय लखनऊ में डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से कर्मचारी इकट्ठा होंगे। उन्होंने वर्ष 2018 से रोकी गई अनुकंपा नियुक्ति को बहाल करने, पांच माह से बकाया वेतन व सातवें वेतनमान का एरियर होली से पूर्व भुगतान करने की मांग की। इस दौरान रविंद्र चौरसिया, प्रभुनाथ चौरसिया, रामसजन यादव, काशीनाथ मिश्र, मोहित, प्रभाकर तिवारी, सतीश तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, शिववचन, कमलावती, सुगांति देवी, शौकत अब्बास, मुखलाल, जयप्रकाश सिंह, बृजकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें