फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 80 पेटी शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
श्रीरामपुर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार - फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्र​शिक्षण।
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ शुरू की गई सख्ती के बाद देवरिया जिले के बाॅर्डर पर भी निगरानी बढ़ी है। बुधवार को ऑपरेशन प्रहार के तहत श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने हाता बाजार के पास चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से 720 लीटर देसी शराब बरामद की। मौके से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। वाहन पर लगी दो फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गई।
विज्ञापन

पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो पहुंची, जिस पर बिहार का फर्जी नंबर प्लेट लगा था। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने रवि पुत्र रामनरेश प्रसाद निवासी रूकड्डीपुर थाना दरौंदा जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वाहन समेत शराब जब्त कर लिया। बरामद शराब का मूल्य करीब 2.10 लाख रुपये और पकड़ी गई गाड़ी की कीमत लगभग नौ लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में सीओ भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी में दो फर्जी नंबर प्लेट मिले। इसके अलावा 720 लीटर देसी शराब भी बरामद हुई। इसके साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें