फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुबई में बरहज के कारपेंटर की मौत

Thu, 01 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के मरहवां गांव निवासी और कारपेंटर श्रवण कुमार भारती पुत्र राजेंद्र की दुबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव वतन मंगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त पोस्टमैन राजेंद्र भारती के सात संतानों में श्रवण दूसरे नंबर के थे। वह दुबई स्थित एक कंपनी में कारपेंटर का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार, रिश्तेदारों ने फोन पर बताया कि बुखार और उल्टी होने से अचानक श्रवण की तबीयत खराब हो गई। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उनकी मौत हो गई। श्रवण की मौत की जानकारी होने पर मां सोनिया देवी बेहोश हो गईं। जबकि बड़े भाई चंद्रप्रकाश और पिता राजेंद्र बदहवास थे।
श्रवण की मौत की जानकारी होने पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ के अलावा दरवाजे पर शुभचिंतकों की भीड़ जमा हो गई। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें