भागलपुर। सरयू नदी की कटान से गांवों को बचाने के लिए चल रहे कटानरोधी कार्य और भागलपुर-मईल मार्ग बंधे का बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राधेश्याम प्रसाद ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। सरयू के जलस्तर को बढ़ता देख अधिकारियों को जल्द कटानरोधी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत भागलपुर, छित्तूपुर में 12 करोड़ रुपये की लागत से सरयू नदी के कटान को रोकने के लिए बंधे पर कटानरोध काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने बंधे पर शाही और चूहों के बिल को जल्द भरवाने के निर्देश दिए।
पीचिंग, लांचिंग, अपरन, लंबाई, ऊंचाई आदि की जांच की। इस दौरान सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार, जेई विवेक कुमार, इंद्रदेव साहनी, मनोज आदि मौजूद रहे।