फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को पुलिस ने की दुकान में छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को पुलिस ने की दुकान में छापा मारा
विज्ञापन

-पुलिस चौकी के समीप गांजा बेचने का हुआ था वीडियो वायरल
लार (देवरिया)। पुलिस चौकी के समीप एक दुकान से खुले आम गांजा बेचने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने टीम बनाकर बृहस्पतिवार की आधी रात को दुकान में छापेमारी की। अंधेरे का फायदा उठा दुकानदार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली पर मौके से कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन

लार नगर के बस स्टैंड स्थित एक भोजनालय में बृहस्पतिवार को दो युवक पहुंचे। दोनों ने गांजा खरीदने की बात कही। इस पर दुकान मालिक ने एक किशोर से युवकों को गांजा देने को कहा। जिसमे बालक 50 रुपये का पैकेट बना ग्राहकों को गांजा देने लगा। इसकी युवकों ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस चौकी के नाक की नीचे चल रहे इस अवैध धंधे का वीडियो वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार की आधी रात को टीम बनाकर दुकान में छापेमारी की। आधी रात को भारी मात्रा में पुलिस फोर्स देख लोग सहम गए। मौके से दुकानदार अंधेरे का फायदा उठा भाग निकला। तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान से गांजा नहीं मिला। इसको लेकर पुलिस दिन में भी सक्रिय रही। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि छापेमारी की गई है। अवैध धंधा किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें