फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरओ, जिला पंचायत के चपरासी समेत 116 की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

ककरौली न्यू पीएचसी और टीबी विभाग के फार्मासिस्ट भी पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सावधानी के बाद भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 116 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीआरओ और स्वास्थ्यकर्मी भी इसमें शामिल हैं। संक्रमितों की संख्या 3008 हो गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में लगातार कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं। दो बाबू के बाद अब सीआरओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अर्दली, चालक और संपर्क में रहने वाले कार्यालय के कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। सीआरओ कई अफसरों और कर्मचारियों के संपर्क में रहे हैं। इनके संक्रमित होने से अन्य अफसरों की चिंता बढ़ गई है। पथरदेवा सीएचसी के एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। पिपरपाती के एक युवक, पोखरभिंडा के दो लोग, रामपुर कारखाना के दो लोग और करमटार के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लार के न्यू पीएचसी ककरौली के फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएचसी पर इनकी इकलौती तैनाती है और क्षेत्रीय लोगों का यही इलाज करते हैं। सलेमपुर सीएचसी के एक स्वास्थ्यकर्मी, बैतालपुर पीएचसी पर तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी और जिला पंचायत के एक चपरासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चपरासी अफसरों के संपर्क में लगातार रहा है। टीवी क्लीनिक के एक फर्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें