फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरह परसियां नवीन बंधे से टकरा रही सरयू, कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के सरयू में विलीन कुरह परसियां के निकट नदी नवीन बंधे से सीधे टकरा रही है। जिससे कटान तेज हो गई है। पिछले चार दिनों से हो रहे कटान से नवीन बंधे पर लगाए गए 30 पारको पाइन और 200-250 जियो बैग नदी में बह गए हैं। जिसको लेकर तटवर्ती गांवों में दहशत है। जानकारी होने पर बाढ़ खंड विभाग के सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने टीम के साथ कुरह परसियां से कपरवार संगम तट तक नवीन बंधे पर हो रहे कटान का निरीक्षण किया। कटान स्थल पर अधिकारियों को देख आसपास के चरवाहे जुट गए। सभी ने समस्या से अवगत कराया। लोगों का कहना है कि नदी के सीधे टकराने से कटान हो रहा है। विभागीय आंकड़े के अनुसार नदी में अब तक सीमेंट के बने 30 पारको पाइन और रेत भरी 200 से 250 बोरियां बह गई हैं। नदी संगम तट से कुरह परसियां तक दो से तीन जगह पर कटान कर रही है। सहायक अभियंता ने बताया कि जलस्तर में कमी आने पर 25 नवंबर से कटान रोकने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जबकि नवीन बंधे का शेष निर्माण कार्य चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें