फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक को वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के मामलेे की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक को वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के मामलेे की जांच शुरू
विज्ञापन

देवरिया। मेगा वैक्सीनेशन के दौरान शुक्रवार को मृतक को वैक्सीन की सेकेंड डोज लगाने के मामले में सीएमओ ने शनिवार को जांच का निर्देश दिया। इसके लिए प्रतिरक्षण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया। साथ ही जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। मामले की जांच अब शुरू हो गई है।
शुक्रवार को जनपद में मेगा कोविड वैक्सीनेेशन कैंप का आयोजन किया गया था। इसी बीच दोपहर बाद शहर के राघव नगर निवासी श्रीप्रकाश तिवारी के मोबाइल पर टीका सेकेंड डोज लगने का मैसेज आया, जबकि पांच मई को उनकी मौत हो चुकी है। यह देख परिवार के सदस्य दंग रह गए। मृतक के अधिवक्ता पुत्र विजय कुमार त्रिपाठी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का ट्वीट किया, जिसमें सवाल उठाया कि मृतक को टीका कैसे लग गया। इसकी जानकारी होने पर डीएम आशुतोष निरंजन ने सीएमओ को जांच कराने की बात कही। इसे सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने गंभीरता लिया। शनिवार को सीएमओ ने मामले में जांच के निर्देश दिए। इसके लिए प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नामित किया। एसीएमओ डॉ. सिंह ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगी नहीं, आ गया मैसेज
सलेमपुर। स्वास्थ्य विभाग के तरफ से वैक्सीन की डोज लगाए बिना ही मैसेज आ रहे हैं। ब्लॉक के एक गांव के व्यक्ति को कोविड की पहली वैक्सीन मार्च में लगी थी। उन्हें दूसरी डोज अभी लगी नहीं है। फिर भी शुक्रवार को उनके मोबाइल में दूसरी डोज लगाए जाने का मैसेज आ गया। इससे वह हैरान हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के चेरो गांव निवासी शिमणि राय 22 मार्च को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाए थे। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का मैसेज आ गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र के अधीक्षक डॉ.अतुल कुमार ने बताया कि वेबसाइट की वजह से गलती से मैसेज आ गया होगा। उससे कोई दिक्कत नहीं होगी। वैक्सीन की दूसरी डोज उन्हें लग जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें