हादसे में घायल चालक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
गौरी बाजार। हाटा-गौरी बाजार मार्ग पर ककवल चौराहे के समीप एक सप्ताह पहले मार्ग दुर्घटना में घायल 35 वर्षीय टेंपो चालक अजय की बुधवार को लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
करीब एक सप्ताह पहले ग्राम रामपुर निवासी अजय टेंपो लेकर किसी काम से गौरी बाजार से बखरा जा रहे थे। ककवल चौराहे के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे एक पिकअप ने टेंपो को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अजय को जिला चिकित्सालय से रेफर होने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और बाद में केजीएमसी लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को दोपहर बाद उनकी मौत हो गई